|
Tomorrow’s World की वेबसाइट, पत्रिका और प्रसारण आपको सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों के सटीक बाइबिल के अनुरूप उत्तर देते हैं: आपका जन्म किसलिए हुआ? मृत्यु के बाद क्या होता है? भविष्य में क्या है? Tomorrow’s World न केवलआज की समाचार सुर्खियों के पीछे नीहित कारणों का सच्चा ज्ञान देता है, अपितु बाइबिल की भविष्यवाणी के आधार पर बताता है कि भविष्य में क्या होने वाला है। Tomorrow’s World टेलीविज़न कार्यक्रम एक अंग्रेज़ी-भाषा का प्रसारण है जो जनवरी 1999 से प्रतिसप्ताह प्रसारित किया जा रहा है, और जो लाखों दर्शकों को जीवन के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों के बाइबिल के उत्तर बता रहा है: आपका भविष्य और दुनिया का भविष्य क्या है? आप इस जीवन के लिए, और चिरंतन काल के लिए ख़ुशी और सफलता हासिल करने के लिए क्या कर सके हैं? बाइबिल की भविष्यवाणियों को आसानी से समझने के लिए Tomorrow’s World दुनियाभर की घटनाओं के पीछे के कारणों पर एक सच्चा ज्ञान देता है, और बताता है कि आपके भविष्य में क्या होने वाला है। यदि आपको मि. हरबर्ट डब्ल्यू. आर्मस्ट्रांग का पुराना World Tomorrow प्रसारण याद है, तो आप हमारे कार्यक्रम में उन्हीं सीखों को पहचान लेंगे। सन 1950 के दौरान श्री आर्मस्ट्रांग के कुछ रेडियो और शुरूआती टेलीविज़न कार्यक्रमों में कार्यकारी निर्माता रोडेरिक सी. मेरेडिथ ने उनकी सहायता की थी। Tomorrow’s World के हमारे एक प्रस्तुतकर्ता मि. रिचर्ड एफ़. एमीस मि. आर्मस्ट्रांग के देहांत के बाद कई वर्षों तक World Tomorrow के प्रस्तुतकर्ता रहे। Tomorrow’s World का प्रसारण पूरी दुनिया में जीसस क्राइस्ट के आने वाले साम्राज्य (मैथ्यू 24:14) के शुभ समाचार की घोषणा करता है और परमेश्वर के भावी निर्णय का एक गंभीर "चेतावनी बिगुल" फूँकता है, और प्रायश्चित्त और आध्यात्मिक बदलाव का आह्वान करता है (मैथ्यू 24:21; ईसाइया 58:1; इज़ीकीएल33)। यह प्रसारण हमारी जटिल और अकसर तनावभरी दुनिया में सफलतापूर्वक जीने के लिए अतिमहत्वपूर्ण युक्तियाँ भी प्रस्तुत करता है। जो व्यक्ति परमेश्वर का मार्ग अपनाते हैं उन्हें वह शांति और संतोष प्रदान करता है, और हम आशा करते हैं कि Tomorrow’s World कार्यक्रम आपको वैसा ही "भरापूरा जीवन" (जॉन 10:10) जीने में मदद करेगा, जैसा परमेश्वर आपके लिए चाहता है। यदि आप अंग्रेज़ी में धाराप्रवाह हैं, या किसी ऐसे व्यक्ति को ढूँढ सकते हैं जो आपके लिए अनुवाद करे, तो हम उम्मीद करते है कि आप हमारी अंग्रेज़ी भाषा की वेबसाइट www.tomorrowsworld.org की सामग्री का आनंद उठाएँगे। वहाँ आपको अपने जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण विषयों पर प्रसारण मिल जाएंगे। हमारे कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम हैं: क्राइस्ट कब वापस आएगा? यूरोपीय संघ के पचास वर्ष हम प्रत्येक सप्ताह नए कार्यक्रम का प्रसारण करते हैं। हम बाइबिल की सचाई समझने में आपकी मदद करने के लिए दर्जनों पुस्तिकाएँ भी प्रकाशित करते हैं। हमारी कुछ सर्वाधिक अनुरोध की जाने वाली पुस्तिकाएँ निम्नलिखित हैं: क्राइस्ट की वापसी की घोषणा करने वाले चौदह लक्षण Tomorrow’s World अंग्रेज़ी भाषा में उन छात्रों के लिए एक बाइबिल स्टडी कोर्स प्रस्तुत करता है जो परमेश्वर के उपदेशों में अपना ज्ञान गहन करना चाहते हैं। http://www.twbiblecourse.org/ हमारी अंग्रेज़ी भाषा की पत्रिका Tomorrow’s World प्रतिवर्ष छह बार प्रकाशित होती है। कुछ ऐसे आलेख जो हमारे पाठकों ने विशेष रूप से पसंद किए, निम्नलिखित हैं: वह सचाई जिसे लगभग कोई नहीं जानता! Tomorrow’s World में प्रस्तुत की जाने वाली सभी सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। हम बाइबिल के सिद्धांत का अनुकरण करते हैं, "तुमने मुक्तहस्त पाया है, तो मुक्तहस्त दो" (मैथ्यू 10:8)। यह हम उन व्यक्तियों की दक्षिणा और भेंट की बदौलत कर सके हैं, जिन्होंने जीसस क्राइस्ट के सच्चे उपदेशों को सभी देशों में प्रचार करने के लिए एक सहकर्मी के तौर पर हमारी मदद करने का निश्चय किया है। हमें अफ़सोस है कि हमारे पास फिलहाल आपकी भाषा में धाराप्रवाह प्रतिनिधि यदि मौजूद हैं तो भी बहुत कम संख्या में। हमारे अधिकांश प्रतिनिधि अंग्रेज़ी में धाराप्रवाह हैं। कुछ फ़्रेंच या स्पैनिश में भी धाराप्रवाह हैं। यदि आप फ़्रेंच बोलते हैं, या ऐसे व्यक्ति को ढूँढ सकते हैं जो अनुवाद में आपकी सहायता करे, तो कृपया हमारी फ़्रेंच-भाषा की वेबसाइट www.mondedemain.org पर जाएँ। स्पैनिश-भाषी लोग हमारी वेबसाइट www.mundomanana.org का अवलोकन कर सकते हैं। भविष्य में, हम अपनी कुछ सामग्री आपकी भाषा में अनुवाद करने की आशा करते हैं। हमें रुचि का स्तर निर्धारित करने में मदद करने के लिए कृपया बताएँ कि आप अपनी मातृभाषा में हमारी किन सामग्रियों को पढ़ना सबसे ज़्यादा पसंद करेंगे। फिलहाल, हमें आशा है कि आप अंग्रेज़ी, फ़्रेंच और स्पैनिश में हमारी सामग्री का आनंद उठाएँगे।
|